फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक ने लगातार दूसरे दिन भी तोड़ा संघर्ष विराम

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान ने एक बार फिर आईबी पर संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए अरनिया सेक्टर में फायरिंग की। पाकिस्तानी रेंजरों ने बुधवार सुबह करीब पौने बारह बजे बीएसएफ की स्टाप-टू पोस्ट पर तीन फायर किए।
विज्ञापन


पाक रेंजरों ने न्यू अवाम चौकी से फायरिंग की है। इसमें किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। फायरिंग के बाद सुरक्षा बलों ने सीमा पर सुरक्षा और कड़ी कर दी है। मंगलवार को पाकिस्तान की ओर उरी सेक्टर में भारतीय पोस्टों को निशाना बनाकर फायरिंग की गई थी।

वहीं शनिवार को बिना किसी भड़कावे के पाकिस्तान की ओर से की गयी गोलीबारी में एक सैनिक और एक लड़की की जान चली गयी थी।
विज्ञापन

चुनावों में खलल डालने की कोश‌िश

यह पाक‌िस्तान की ओर से इस महीने लगातार दूसरे द‌िन फायर‌िंग की गई है। पाक रेंजरों की और से प‌िछले एक सप्ताह में तीसरी बार सीजफायर का उल्लंघन क‌िया गया है। गौरतलब है क‌ि इस महीने  से जम्मू कश्मीर में पांच चरणों में होने वाली मतदान प्रक्रिया शुरु हो रही है।

पड़ोसी देश चुनावों में खलल डालने की कोश‌िश कर रहा है। प‌िछले महीने पाक की ओर हुई भारी गोलाबारी के बाद हाल ही लोग अपने- अपने घरों को वापस लौटे थे। लेक‌िन एक बार फ‌िर से पाक की ओर से की जा रही फायर‌िंग से लोगो में दहशत फैल गई है। क्यों क‌ि र‌ियासत में सर्दी के मौसम ने भी दस्तक दे दी ऐसे में लोगो का घर छोड़ कर जाना भी खतरे से खाली नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें