पाकिस्तान की ओर से लगातार हो रहे सीजफायर उल्लंघन में भारतीय सेना की चौकियों को निशाना बनाया जा रहा है। इसी क्रम में पाकिस्तान की ओर से मंगलवार को नौशेरा सेक्टर में भारतीय सेना चौकियों पर फायरिंग की गई, जिसका भारतीय सेना के जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया ।
Ceasefire Violation by Pakistan in Naushera Sector(J&K), Indian troops retaliate appropriately
— ANI (@ANI_news) October 18, 2016
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान की ओर से सीमापार से हुई फायरिंग में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। सीजफायर उल्लंघन के बाद से ही सेना ने सीमा से सटे इलाके में चौकसी बढ़ा दी है। पाकिस्तान की ओर से सर्जिकल स्ट्राइक के बाद 26वीं बार सीजफायर का उल्लंघन किया गया है ।
घटना के बाद से ही पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। गौरतलब है कि पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक से बौखलाया पाकिस्तान लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है जिसका भारतीय सेना के द्वारा मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है । भारतीय फौज ने भी पाक की हरकतो को देखते हुए सरहद पर चौकसी बढ़ा दी है ।