फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्जिकल स्ट्राइक के बाद 26वीं बार पाक ने तोड़ा सीजफायर

Tue, 18 Oct 2016 12:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
मोर्चा संभाल जवान - फोटो : File Photo
विज्ञापन
पाकिस्तान की ओर से लगातार हो रहे सीजफायर उल्लंघन में भारतीय सेना की चौकियों को निशाना बनाया जा रहा है। इसी क्रम में पाकिस्तान की ओर से मंगलवार को नौशेरा सेक्टर में भारतीय सेना चौकियों पर फायरिंग की गई, जिसका भारतीय सेना के जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया ।
विज्ञापन

  Ceasefire Violation by Pakistan in Naushera Sector(J&K), Indian troops retaliate appropriately — ANI (@ANI_news) October 18, 2016
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान की ओर से सीमापार से हुई फायरिंग में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। सीजफायर उल्लंघन के बाद से ही सेना ने सीमा से सटे इलाके में चौकसी बढ़ा दी है। पाकिस्तान की ओर से सर्जिकल स्ट्राइक के बाद 26वीं बार सीजफायर का उल्लंघन किया गया है । 

घटना के बाद से ही पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। गौरतलब है कि पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक से बौखलाया पाकिस्तान लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है जिसका भारतीय सेना के द्वारा मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है । भारतीय फौज ने भी पाक की हरकतो को देखते हुए सरहद पर चौकसी बढ़ा दी है । 
विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान ने सीमा के निकट की स्नाइपरों की तैनाती

जनरल राहिल शरीफ - फोटो : reuters
पीओके में भारतीय सेना की सर्जिकल स्ट्राइक से पाकिस्तान की बौखलाहट लगातार बढ़ रही है। पाकिस्तानी सेना भी हड़बड़ी में है। साथ ही भारतीय सेना के साथ बदला लेने की ताक में है। रक्षा सूत्रों के अनुसार पाकिस्तानी सेना ने अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट स्नाइपरों शूटरों की तैनाती कर रखी है ताकि मौका मिलते ही भारतीय जवानों को निशाना बनाया जा सके।

पाकिस्तान की नापाक हरकतों के मद्देनजर भारतीय सेना ने भी सरहद पर पूरी तैयारी कर रखी है। शीर्ष अधिकारियों के द्वारा सरहद पर पाकिस्तान की किसी भी नापाक साजिश से सख्ती से निपटने की छूट दी गई है। साथ ही सेना अत्याधुनिक उपकरणों के माध्यम से लगातार सरहद पर कड़ी निगरानी रख रही है । 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें