एक साल पहले दिसंबर के महीने में जम्मू-कश्मीर के पूंछ जिले का एक युवक पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर चला गया था। पांच महीने बाद पाकिस्तान ने भारत को लौटा दिया है।
युवक का नाम मोहम्मद इलियास (33) झलास गांव निवासी बताया जा रहा है। मोहम्मद इलियास के पिता ने कहा कि इलियास का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। वह इससे पहले भी लापता होता रहा है, लेकिन पुलिस या सेना द्वारा उसे तलाश लिया जाता था।
कुछ महीने पहले वह अचानक कहीं चला गया और वापस नहीं लौटा। पुलिस में मामला दर्ज कराया। कुछ समय बाद पीओके से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उसे देखा गया। हम डीसी, एसपी और भारतीय सेना के शुक्रगुजार हैं कि हमारा बेटा सुरक्षित वापस लौट आया।