फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: लाल चौक पर तिरंगा फहराने वाले शिवसेना नेता के घर फेंका गया पाक का झंडा, मचा बवाल

Tue, 26 Dec 2017 08:38 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जम्मू के रूप नगर इलाके में स्थित एक मकान से पाकिस्तान का झंडा बरामद किया गया है। जानकारी के मुताबिक जम्मू संभाग के शिवसेना नेता मनीष साहनी के घर पर कुछ शरारती तत्वों ने पथराव किया और पाक के झंडे पर धमकी भरे संदेश लिख कर फेंके। 
विज्ञापन


यह पूरी घटना सोमवार रात के करीब 12 बजे घटी। मनीष के मुताबिक रात में घर के बाहर कुछ बाइक सवार युवकों ने उनके घर को निशाना बना कर पथराव किया और एक झंडे में धमकी भरा संदेश लिख कर उसे उनके घर में फेंक दिया। 

झंडे पर उर्दू भाषा में लिखा गया है। साहनी के मुताबिक उन्हें धमकी दी गई है कि वो जम्मू-कश्मीर को छोड़ कर जल्द से निकल जाएं नहीं तो उन्हें अपनी जान से हाध धोना पड़ सकता है। बता दें कि मनीष साहनी शिवसेना जम्मू के महासचिव है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हाल ही में लाल चौक पर फहराया था तिरंगा

- फोटो : Amar ujala
साहनी ने इस पूरी घटना को कायराना हरकत करार दिया है। बता दें कि मनीष साहनी की अगुवाई में हाल ही में कुछ शिवसेना के नेताओं ने लाल चौक पर जाकर झंडा फहराया था। जिसके बाद वो काफी चर्चा में आए थे।

इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री महबूबा मुफ्ती, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती को लाल चौक पर स्थाई रूप से तिरंगा फहराने की अपील की थी। साहनी ने प्रेस कांन्फ्रेस करते हुए पत्रकारों को इस पूरे घटनाक्रम के बारे में जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि शिवसैनिकों की राष्ट्रभक्ति को कुछ कट्टरपंथी नेता पचा नहीं पाए हैं शायद इसी लिए ऐसी नापाक हरकत को अंजाम दिया है।  साहनी ने बताया कि उन्होंने पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दे दी है और मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें