फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'जागो मोदी जी, पाकिस्तान को दो मुंहतोड़ जवाब'

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान की ओर से लगातार की जारी गोलाबारी से क्षेत्र के लोगों में भयंकर रोष है। सोमवार को कसबे के बाजार में किसान नेता सुभाष दषगोत्रा की देखरेख में क्षेत्र के लोगों ने पाकिस्तान का झंडा जलाकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार को पाकिस्तान से संघर्ष-विराम को तोड़कर सबक सिखाना चाहिए। सुभाष दषगोत्रा ने कहा कि पाकिस्तान में भारत से जंग करने का साहस नहीं होने के चलते वह बार-बार फायरिंग कर सीमावर्ती ग्रामीणों को परेशान करता है।

इस गोलाबारी के चलते क्षेत्र के किसान न तो खेतीबाड़ी कर पा रहे हैं और न ही कोई और कार्य। प्रदर्शन कर रहे लोगों में शामिल पीपुल सेकुलर फोरम के प्रधान कुंदनलाल शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार बनने से पहले पाकिस्तान द्वारा फायरिंग किए जाने पर भाजपा नेता खूब गरजते थे, लेकिन अब वे कोई जवाब नहीं दे रहे हैं। उनकी सच्चाई भी अब सबके सामने आ गई है।
विज्ञापन

रोज रोज की फायरिंग से उकताए क्षेत्र के किसान

उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के पास अपने वादे पर खरा उतरने का मौका है, लेकिन यदि उसने अपने वादे को नहीं निभाया, तो जनता पूर्ववर्ती केंद्र सरकार की तरह मोदी सरकार को भी सबक सिखाएगी।

ग्रामीणों ने केंद्र और राज्य सरकार से सुरक्षित स्थानों पर पांच-पांच मरला प्लाट मुहैया करवाने के साथ ही हर गांव में बंकर बनवाने की मांग की है, ताकि गोलाबारी की स्थिति में ग्रामीण अपनी जान बचा सकें। इस मौके पर सुरजीत  मलहोत्रा, संजीव गुप्ता, देवेन्द्र कुमार आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

केंद्र सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरे कांग्रेसी

वहीं पाकिस्तान की ओर से रविवार देर रात आरएस पुरा और अरनियां सेक्टर की कई चौकियों के साथ ही गांवों में की गई भयंकर गोलाबारी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी नेता मोहन सिंह चौधरी की देखरेख में मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

कहा कि लोकसभा चुनाव जीतने के पहले मोदी ने खूब पाकिस्तान के खिलाफ भाषण दिया, लेकिन जब उस पर अमल का वक्त आया, तो उन्होंने मौन धारण कर लिया है। आजकल उनकी गर्जना नहीं सुनाई देती।

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि सीमांत गांव कोराटाना में रविवार देर रात पाकिस्तान ने भयंकर गोलाबारी की और ग्रामीणों के घरों को निशाना बनाकर मोर्टार के गोले भी दागे। इसके पहले भी पाकिस्तान बार-बार संघर्ष-विराम का उल्लंघन करता रहा है, लेकिन केंद्र सरकार कुछ नहीं कर रही है।
विज्ञापन

चुनाव से पहले खूब गरजते थे मोदी

लोगों ने एनडीए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर मोहन सिंह चौधरी ने कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ कोई कदम न उठाए जाने से उसका हौसला बढ़ता जा रहा है।

हालत यह है कि पिछले कई दिनों से सीमांत क्षेत्रों में गोलाबारी हो रही है, लेकिन यहां न तो जिलाधीश जम्मू ने दौरा किया है और न ही राज्य सरकार के किसी मंत्री ने। गोलाबारी की स्थिति में सीमांत क्षेत्रों में लोगों के बचने के लिए बंकर आज तक नहीं बनाए गए, इसलिए उनकी जिंदगी राम भरोसे ही रहती है।

कोरोटाना गांव के थोडूराम, मंगाराम का कहना है कि यदि सीमा पर बीएसएफ के जवान मुस्तैद न हों, तो सीमांत क्षेत्र के गांव कब के खाली हो जाते। सीमावर्ती ग्रामीणों ने पाकिस्तान द्वारा फायरिंग करने पर मुंहतोड़ जबाव दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें