फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए क्यों सीमा पर गोले बरसा रही पाक सेना?

विज्ञापन
विज्ञापन
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के डीजी डीके पाठक ने कहा कि पाकिस्तान नई रणनीति के तहत सीमा पार से लंबे समय से भारी गोलाबारी कर रहा है। लांचिंग पैड पर बड़ी संख्या में आतंकी घुसपैठ करने की फिराक में हैं।
विज्ञापन


बीएसएफ के जवान पिछले 45 दिन से पाकिस्तानी गोलाबारी का सामना कर रहे हैं। वे पाक की किसी भी करतूत का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। मंगलवार को जीएमसी पहुंचे डीजी ने पाक फायरिंग में घायल लोगों का हाल जाना।

उन्होंने घायलों को फल भी वितरित किए गए। पत्रकारों से रूबरू होते हुए डीजी ने कहा कि मंगलवार को उन्होंने सीमावर्ती गांव अब्दुल्लियां सहित अन्य सीमांत स्थानों का दौरा किया।
विज्ञापन

विज्ञापन

सीमांत पोस्टों पर पहुंचे बीएसएफ के आईजी

पाक गोलाबारी से प्रभावित सीमांत क्षेत्रों से सभी ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। इन गांवों में जो लोग बचे हैं, उन्हें भी बीएसएफ के जवान पूरा सुरक्षा कवर दे रहे हैं।

सीमा पार से लंबे से भारी मोर्टार के गोले दागे जा रहे हैं, लेकिन बीएसएफ के जवान किसी भी हमले का जवाब देने के लिए पूरी तरह से सक्षम हैं। जवानों के पास गोला-बारूद की कोई कमी नहीं है।

भारी संघर्ष के बावजूद जवानों का मनोबल कम नहीं हुआ है। गोलाबारी की आड़ में आतंकियों के घुसपैठ के प्रयासों को विफल करने के लिए सभी तैयारियां की गई हैं। डीजी के दौरे के कारण जीएमसी में बीएसएफ और राज्य पुलिस की सुरक्षा का कड़े इंतजाम रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें