फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा से पहले पाक ने फिर तोड़ा सीजफायर

Sun, 07 Jun 2015 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा। शनिवार को एक बार फिर उसने सीजफायर का उल्लंघन किया। तड़के तीन बजे हीरानगर सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से छह से सात राउंड फायर किए गए। ज्ञात हो कि पिछले दिनों पाकिस्तान की ओर से की गई गोलाबारी में बीएसएफ का एक जवान घायल हो गया था। सूत्रों के अनुसार श्री अमरनाथ यात्रा से पहले कठुआ जिले से सटी सीमा के पास हलचल तेज हो गई है।
विज्ञापन


हीरानगर सेक्टर में आतंकियों का रूट माने जाने वाले छाप नाले से सटी चोर गली में पाकिस्तान की ओर संदिग्ध हलचल देखी गई। इसके बाद बीएसएफ ने रोशनी वाले गोले दागे। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार श्री अमरनाथ यात्रा से पूर्व पाकिस्तान की ओर लांचिग पैड पर भी संदिग्ध हलचल की सूचना है। इसे देखते हुए इस समय जिले में सुरक्षा चाक चौबंद है। वर्तमान में रात के समय भी सेना हाइवे पर जगह-जगह नाके लगाकर मुस्तैद है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें