फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुपकार गठबंधन की बैठक: अनुच्छेद-370 और 35-ए की बहाली की मांग, जानिए किस नेता ने क्या कहा

Tue, 24 Aug 2021 10:56 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

गुपकार गठबंधन के नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला के आवास पर बैठक की। इस दौरान सभी ने एक स्वर में अनुच्छेद-370 और 35-ए की बहाली की मांग की। इसके साथ ही नेताओं ने केंद्र सरकार पर कई आरोप भी लगाए।
विज्ञापन
गुपकार गठबंधन के नेताओं की बैठक - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीनगर में पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला के आवास पर मंगलवार को गुपकार गठबंधन के नेताओं की बैठक हुई। इसमें महबूबा मुफ्ती, मुजफ्फर शाह, जावेद मुस्तफा मीर, अब्दुल रहमान वेरी और एमवाई तारिगामी शामिल हुए। बता दें कि प्रशासन की ओर से इस बैठक की अनुमति नहीं दी गई थी। गठबंधन के नेता मुजफ्फर शाह ने कहा कि हम एक लोकतांत्रिक बैठक कर रहे हैं और सरकार हमें ऐसा करने से नहीं रोक सकती।

विज्ञापन


बैठक में गठबंधन के नेताओं ने एक स्वर में कहा कि पीएजीडी छह मुख्यधारा के राजनीतिक दलों का गठबंधन है। जोकि जम्मू-कश्मीर की विशेष स्थिति की बहाली की मांग कर रहा है जिसे केंद्र सरकार ने पांच अगस्त 2019 में रद्द कर दिया था। मुजफ्फर शाह ने कहा कि बैठक का एजेंडा, अनुच्छेद 370 की बहाली के अलावा, एक जन संपर्क कार्यक्रम शुरू करना है। बैठक में घटक दलों के प्रमुखों के अलावा मध्य और निचले पायदान के कई नेता भी शामिल रहे।

गठबंधन के नेता एमवाई तारिगामी ने कहा कि हम एक ही चीज की मांग करते रहे हैं और वह है अनुच्छेद-370 और 35-ए की बहाली। यूटी में चुप्पी को सामान्य माना जा रहा है। राज्य प्रशासन और सरकार नहीं चाहती कि कोई कुछ बोले। सरकार हमारा अपमान करना चाहती है। हम अपने अधिकारों के लिए भारत के नागरिक समाज से अपील करते हैं। कहा कि सभी मुख्य प्रशासनिक अधिकारी बाहरी राज्यों से हैं और स्थानीय लोगों को दरकिनार किया जा रहा है। हम संसद, मीडिया और नागरिक समाज बताना चाहते हैं कि हमारे साथ गलत व्यवहार किया जा रहा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- तस्वीरें: क्रिकेट खेल रहे थे खूंखार आतंकी, फिल्मी अंदाज में कमांडो ने संभाला मोर्चा और कर दिया खात्मा    
विज्ञापन


इससे पहले पीडीपी मुखिया महबूबा मुफ्ती का बयान भी सामने आया। जिसमें उन्होंने कहा है कि पीएजीडी की बैठक फारूक अब्दुल्ला के आवास पर होगी। आमंत्रित सभी पार्टी के नेताओं से अनुरोध है कि वे समय पर पहुंचे। उधर अनुमति न मिलने पर नेशनल कांफ्रेंस के नेता इमरान नबी ने तंज कसते हुए कहा कि सभी अस्वीकृत सभाओं को छोड़कर जम्मू-कश्मीर सरकार के आदेश के कारण आज की पीएजीडी बैठक नहीं होगी। बैठक के लिए पीएजीडी की ओर से अनुमति मांगने पर सरकार खामोश है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें