फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां के दरबार में लगा भक्तों का हुजूम

Tue, 01 Mar 2016 07:18 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
चारों ओर आस्था और उत्साह। भक्तिमय माहौल। मां के जयघोष की गूंज। मौका था चंडी मां के स्थापना दिवस का। सर्व शक्ति सेवक संस्था जम्मू-कश्मीर की ओर से मंगलवार को पुराने शहर के पक्का डंगा स्थित महा लक्ष्मी मंदिर में करवाए गए स्थापना दिवस में हजारों श्रद्धालुओं ने नतमस्तक होकर सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन


मां के दरबार हाजिरी देकर आशीर्वाद पाया। मां के चरणों में प्रात: से चला यह सिलसिला देर रात तक जारी रहा। स्थापना दिवस पर मंदिर परिसर के अलावा मोती बाजार, पक्का डंगा और परेड तक कई स्वागत गेट स्थापित किए गए थे।

मंदिर परिसर में सुबह 8 से 10 बजे तक हुए हवन यज्ञ में हजारों श्रद्धालुओं ने पूर्णाहुति डाल सुख-शांति मांगी। बाजार में दुकानदारों की ओर से जगह-जगह स्टाल लगाए गए थे तो एक तरफ मां के सजे पंडाल के बीच दिनभर कलाकार भक्तिरस की बारिश करते रहे।
विज्ञापन


मां के पवित्र स्थल पाडर सहित उधमपुर और जम्मू से कई गायकों ने भजन कीर्तन कर पूरे माहौल को भक्तिमय बनाया। जय माता दी के जयघोष के साथ भक्तजन आगे बढ़ते रहे।
विज्ञापन


भंडारे में भी हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य कमाया। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर रूट से लेकर परेड तक ट्रैफिक बंद रखा था।

इस दौरान सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए गए थे। मां के सेवक डा. डीएस जंबाल के अनुसार हर साल मां के भक्तों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें