दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम जिले में एक ओलर ग्राउंड वर्कर (ओजीडब्ल्यू) ने सेना के समक्ष सरेंडर किया है। युवक की पहचान अल्ताफ शेख के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक अल्ताफ शेख हिजाब-उल-मुजाहिदीन और लश्कर-ए-तैयबा का एक कट्टर समर्थक था जो कुलगाम जिले के क्यमोह बेल्ट के लिए काम करता था।
बता दें कि इससे पहले भी कई आतंकी आतंक की राह को छोड़ कर घर वापस आए हैं जिसमें आतंकी संगठन लश्कर से वापस आया फुटबॉलक माजिद खान भी एक था।
J&K: An over ground worker, Altaf Sheikh, surrendered before Army in South Kashmir. He was allegedly a close confidante of Hizbul Mujahideen & LeT terrorists operating in Qaimoh belt of Kulgam district.— ANI (@ANI) November 29, 2017
सुरक्षा बलों ने कुलगाम में चलाया कासो
आतंकियों की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने कुलगाम जिले के खुदवानी इलाके में गहन तलाशी अभियान चलाया। जानकारी के मुताबिक सुरक्षा बलों ने खुदगाम के बड़े ब्रिज के निकट सुरक्षा बलों को आतंकियों को मौजूदगी के इनपुट मिले थे।
जिसके बाद सुरक्षा बलों ने इलाके को घर कर तलाशी अभियान चलाया गया। सूत्रों के मुताबिक इस दौरान ऑपरेशन में खलल डालते हुए पत्थरबाजी भी की गई। हालांकि इस दौरान सुरक्षा बलों के हाथ कोई सुराग न लगने के कारण सर्च ऑपरेशन को बाद में स्थागित कर दिया गया।