फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JK पुलिस भर्ती से जुड़ी बड़ी खबर, अभी पढ़ें

Thu, 15 Oct 2015 12:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जेएंडके एग्जीक्यूटिव और आर्म्ड पुलिस में कांस्टेबल की भर्ती के लिए प्रतिभागी अन्य जिले के लिए भी आवेदन कर सकते हैं। डीजीपी के राजेंद्रा ने जारी आदेश में कहा है कि पहले जारी विज्ञापन में कहा गया था कि प्रतिभागी अपने जिले के लिए ही आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


हालांकि, जेएंडके सिविल सर्विसेज डीसेट्रलाइजेशन एंड रिक्रूटमेंट एक्ट 2010 की धारा (3) नियम 13 में प्रावधान है कि संभागीय या जिला कैडर में किसी भी पोस्ट के लिए अनुसूचित जाति के प्रतिभागी रियासत में अपने गृह जिले में ही आवेदन कर सकते हैं, ताकि किसी आरक्षण वर्ग के पदों के लिए वह चयन के पात्र होंगे।

यदि किसी अनुसूचित जाति के प्रतिभागी ने अपने गृह जिले में आवेदन किया है और नई अधिसूचना जारी होने के बाद वह किसी अन्य जिले के लिए आवेदन करने का इच्छुक है तो वह ऐसा कर सकता है। इसके लिए उसे उक्त जिले के एसपी के पास पुराने आवेदन का वापसी प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।
विज्ञापन

 
कांस्टेबल के आवेदन जमा करने की तिथि बढ़ी
जेएंडके एग्जीक्यूटिव और आर्म्ड पुलिस में कांस्टेबल की भर्ती के लिए जमा होने वाले आवेदन की अंतिम तिथि एक सप्ताह के लिए बढ़ा दी गई है।

चेयरमैन (पीआरबी हेड क्वार्टर) की ओर से जारी आदेश में कहा गया कि ओएमआर फार्म जमा करने की तिथि 23 अक्तूबर तक कर दी गई है। संबंधित नोडल अफसर इस तिथि के अनुसार फार्म जमा लें।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें