फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बस के कंडक्टर से गहने छीने, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
-पुलिस की वर्दी में थे शातिर, बाकियों की तलाश जारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। शहर के बस स्टैंड में बस के सह चालक से सोने के गहने छीन लिए गए। आरोपी पुलिस की वर्दी में थे। इनकी संख्या दो से तीन बताई जा रही है। एक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जिसके बारे में पुलिस की तरफ से अभी पूरी जानकारी नहीं दी जा रही।
जानकारी के अनुसार पंजाब के अमृतसर का रहने वाला जतिंदर सिंह जम्मू से गहने लेकर पंजाब जाने वाला था। गहनों को अमृतसर में नए सिरे से डिजाइन कराना था। गहने 8 से 11 तोला सोने के बताए जा रहे हैं। जतिंदर के पास गहने होने की भनक शातिरों को लग गई। ये लोग पुलिस की वर्दी में जतिंदर के पास पहुंच गए और उससे गहने छीन लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जतिंदर को लगा कि शायद ये पुलिस के ही लोग हाेंगे। जब वह पुलिस थाने गया और इसके बारे पूछताछ कि आपके पुलिसकर्मी जबरदस्ती गहने लेकर चले गए हैं तो पता चला कि उनमें थाने का कोई पुलिसकर्मी नहीं था। इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जांच करने पर पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। बाकियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें