फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांदरबल में बवाल, कालेज के छात्रों की पत्थरबाजी में कई पुलिसकर्मी घायल

Wed, 18 May 2016 09:35 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
गांदरबल में बवाल - फोटो : File Photo
विज्ञापन
मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में बुधवार को कॉलेज छात्रों और पुलिस के बीच जमकर बवाल हुआ। छात्रों का आरोप है कि पुलिस द्वारा उनके साथ बदसलूकी की गई। इस बवाल के दौरान कई पुलिस कर्मी घायल हुए हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार इलाके में उस समय बवाल शुरू हुआ, जब गांदरबल जिले के तौहीद चौक में मार्च निकाल रहे कॉलेज छात्रों को पुलिस द्वारा आगे नहीं बढ़ने दिया गया। इसके बाद छात्रों ने पुलिस पर जमकर पत्थर बरसाए।

दिनभर इलाके में हिंसक भिड़ंत जारी रही। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण से बाहर होते देख प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले भी दागे। वहीं बदसलूकी के आरोप को नकारते हुए जिले के एसएसपी इम्तियाज इस्माइल पर्रे ने कहा कि दरअसल पुलिस कर्मियों द्वारा एक बस को रोका गया।
विज्ञापन


उसका ओवरलोडिंग के चलते चालान किया गया, जिसका बस में सवार कॉलेज छात्रों ने विरोध किया। उन्होंने पुलिस के साथ बहस भी की। बाद में छात्रों ने जबरन कॉलेज को बंद करवाया और सड़क पर आ गए।

जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें तितर-बितर करने की कोशिश की, तो उन्होंने पत्थरबाजी करने के साथ कॉलेज में तोड़फोड़ शुरू कर दी। इस दौरान करीब एक दर्जन पुलिसकर्मी घायल हो गए। एसएचओ गांदरबल को भी चोट लगी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें