हालांकि श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगातार व्यवधानों के मद्देनजर सर्दियों में इस तरह की व्यवस्था आम बात है लेकिन गर्मियों के मौसम में इस तरह बड़े स्तर पर भंडारण की बात पहले नहीं हुई।
मालूम हो कि गांदरबल के एसएसपी खलील ओसवाल ने जिला प्रशासन को लिखे गए एक पत्र में अर्द्ध सैनिक बलों के ठहरने के लिए आईटीआई , मध्य और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के भवनों सहित शैक्षणिक संस्थानों के 16 भवन उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है। एसएसपी ने कहा कि श्रीअमरनाथ जी यात्रा 2020 के मद्देनजर आने वाले अर्द्ध सैनिक बलों के ठहरने के लिए इन भवनों की आवश्यकता होगी।
इस मौसम में भंडारण का कारण बताए सरकार
नेशनल कांफ्रेंस नेता तनवीर सादिक ने भी ट्वीट कर सरकार से स्पष्टीकरण की मांग करते हुए कहा कि कश्मीर के लोग डर और बेचैनी में एक और साल नहीं जी सकते। फिलहाल गर्मी का मौसम और इस समय तो ज्यादा भूस्खलन भी नहीं होता। ऐसे में दो माह के स्टॉक की आवश्यकता बतानी चाहिए। गांदरबल के रहने वाले शब्बीर अहमद ने इन आदेशों को एलएसी के साथ स्थिति से जोड़ते हुए कहा कि जो कुछ भी है वह घाटी के लोगों में चिंता पैदा कर रहा है।