फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले आदेश तक जम्मू में रात 10 बजे तक खुलेंगे रेस्तरां और बार

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जिला जम्मू में रेस्टोरेंट और बार 50 फीसदी क्षमता के साथ सुबह सात से रात 10 बजे तक खुले रहेंगे। यहां कोविड वैक्सीन लेने वाले या आरटीपीसीआर, रैपिड टेस्ट की निगेटिव रिपोर्ट दिखाने वाले को ही भीतर जाने की अनुमति है। इंडोर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स और जिम भी 50 फीसदी क्षमता के साथ सुबह सात से शाम सात बजे तक खोले जा सकते हैं। डीएमआरआरआर की राज्य कार्यकारी समिति के दिशानिर्देश के बाद जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) जम्मू ने यह आदेश जारी किया है। यह गाइडलाइन अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी।
विज्ञापन

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण जम्मू के चेयरमैन (जिला मजिस्ट्रेट) अंशुल गर्ग के आदेश में इंडोर शापिंग मॉल में सभी दुकानें और कांप्लेक्स सुबह सात से शाम सात बजे और पेड पब्लिक पार्क पूरी क्षमता के साथ सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक खुले रहेंगे। ग्राहकों को प्रोटोकॉल का पालन करना होगा। संबंधित तहसीलदार प्रतिष्ठानों में कोविड प्रोटोकाल के नियमों को प्रभावी बनाना सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें