रियासी। स्वतंत्रता दिवस समारोह सहित आजादी के अमृत महोत्सव के लिए आयोजित बैठक में नहीं पहुंचने पर डीसी चरणदीप सिंह ने डीएफओ ज्योत्सना सरकार के खिलाफ जांच के निर्देश दिए हैं।
जानकारी के अनुसार प्रशासन की यह बैठक 23 जुलाई को मिनी सचिवालय में डीसी की अध्यक्षता में हुई थी। इसमें स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाने की रूपरेखा को तैयार करने के साथ ही महोत्सव मनाने पर चर्चा की गई। बैठक में दोनों कार्यक्रमों को लेकर के कई अहम मामलों पर भी बात की गई। बैठक से गैरहाजिर रहने के बारे में डीएफओ ने कोई सूचना भी नहीं दी। डीसी ने एडीडीसी ज्योति सलाथिया को जांच के निर्देश दिए। वहीं, एक माह में रिपोर्ट देने को कहा है।