फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आफत अभी टली नहीं : जम्मू-कश्मीर में आज से पांच दिन फिर ऑरेंज अलर्ट, बादल फटने-बाढ़ और भूस्खलन का खतरा

Fri, 29 Aug 2025 12:31 AM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

बारिश की सूरत में लोगों को जलस्थलों के पास न जाने की हिदायत दी गई है। इस बीच वीरवार को प्रदेश में लगभग मौसम साफ रहा।
 
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में ऑरेंज अलर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसमी आफत का खतरा अभी टला नहीं है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने अगले पांच दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसमें 29 अगस्त से 2 सितंबर तक कुछ हिस्सों में 100 से 200 मिलीमीटर तक बारिश होने के आसार हैं। 

विज्ञापन

इसमें जम्मू संभाग के रियासी, उधमपुर, जम्मू, सांबा और कठुआ जिले अधिक प्रभावित होंगे। संभावित क्षेत्रों में बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन का खतरा रहेगा। बारिश की सूरत में लोगों को जलस्थलों के पास न जाने की हिदायत दी गई है। इस बीच वीरवार को प्रदेश में लगभग मौसम साफ रहा।

जम्मू समेत अन्य जिलों में तीन दिन बाद खुलकर धूप खिलने पर लोगों ने राहत महसूस की। जम्मू में दिन में तपिश का अहसास हुआ। यहां आर्द्रता का प्रतिशत 69 रहने से उमस ने भी परेशान किया। यहां दिन का पारा 33.6 और न्यूनतम तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन

बनिहाल में अधिकतम तापमान 29.0, बटोत में 27.0, कटड़ा में 31.2 और भद्रवाह में 28.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर में दूसरे दिन मौसम में सुधार हुआ। राजधानी श्रीनगर में दिन का पारा सामान्य से थोड़ा गिरकर 26.7 और न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में 22.6 और गुलमर्ग में 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें