फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लैड़ में शराब की दुकान खोलने का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
पौनी। लैड़ गांव में शराब की दुकान खोलने की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोगों और दुकानदारों कड़ा विरोध जताया है। तहसीलदार कार्यालय के बाहर नारेबाजी शराब की दुकान नहीं खोलने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

तहसीलदार कार्यालय के बाहर नायब सरपंच बलविंदर सिंह के नेतृत्व में पंच संजय सगयाल, राकेश सिंह, सुरेंद्र सिंह, आशा देवी, अनीता देवी, फातिमा बीवी, सपना देवी और अंजू देवी ने कहा कि लैड़ में शराब की दुकान नहीं खुलनी चाहिए।
जिस स्थान पर शराब की दुकान खोली जा रही है उसके पास ही कब्रिस्तान है। वहीं, गांव की तरफ जाने वाला यही एकमात्र मार्ग भी है, जहां से रोजाना काफी संख्या में लोगों की आवाजाही होती है। इससे माहौल खराब हो सकता है। तहसीलदार लेखराज ने लोगों को स्थिति का जायजा लेने के बाद ही कार्रवाई का आश्वासन दिया है। लोगों को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। ग्रामीणों ने कहा कि अगर विभाग की तरफ से एनओसी दी जाती है तो वह धरना-प्रदर्शन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे। गौरतलब है कि इससे पहले पौनी के अपर बाजार में भी शराब की दुकान खोलने का विरोध हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें