फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: भारतीय-विदेशी भाषाओं में डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स करने का मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। कश्मीर विश्वविद्यालय के मुख्य कैंपस से भारतीय-विदेशी भाषाओं में डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स करने का मौका है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। 10वीं एवं 12वीं के उत्तीर्ण छात्र-छात्राएं इन विषयों में आवेदन के पात्र होंगे। आवेदन की आखिरी तिथि 10 जून है। विवि की ओर से जिन तीन भाषाओं में डिप्लोमा कोर्स करने की सुविधा दी गई है उनमें जर्मन, फ्रेंच और रशियन शामिल हैं। छह भाषाओं हिंदी, मॉडर्न स्पोकन पर्शियन, जर्मन, फ्रेंच, रशियन और संस्कृत में सर्टिफिकेट कोर्स करने का अवसर रहेगा। विवि के प्रवेश एवं प्रतियोगी परीक्षा निदेशालय के निदेशक डॉ. फयाज अहमद के अनुसार जिन छात्र-छात्राओं का 10वीं एवं 12वीं का नतीजा अभी नहीं आया है वे भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन उन्हें 11 जून से पहले उत्तीर्ण होने की शर्त पूरी करनी होगी। इन पाठ्यक्रमों के संबंध में अधिक जानकारी कश्मीर विवि की वेबसाइट www.kashmiruniversity.net पर जाकर ली जा सकती है। इनसे टीचिंग, ट्रांसलेशन जैसे क्षेत्रों में रोजगार मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें