फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए क्या है ऑपरेशन त्रिशक्ति, जिसमे ढेर हुए तीन आतंकी, राजस्थान का लाल भी शहीद

Sat, 28 Sep 2019 09:40 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

  • डाउनटाउन में सीआरपीएफ के जवानों पर हमला
  • रामबन में सेना और जवानों के बीच मुठभेड़ में तीन आतंकी ढेर
  • गांदरबल जिले में मुठभेड़ के दौरान सेना ने मार गिराया एक आतंकी
  • रामबन मुठभेड़ में भारतीय सेना का एक जवान शहीद
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में शनिवार को दो अलग-अलग मुठभेड़ों में चार आतंकी मार गिराए गए। पांच अगस्त को अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद यह पहली बड़ी कार्रवाई है। जम्मू संभाग के रामबन जिले के बटोत में 10 घंटे चली मुठभेड़ में किश्तवाड़ में आतंक के पर्याय बने हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी ओसामा समेत तीन दहशतगर्द ढेर किए गए। ऑपरेशन के दौरान सेना का एक जवान शहीद हो गया। एक अन्य जवान घायल भी है।
विज्ञापन




सुरक्षाबलों ने इस ऑपरेशन को 'ऑपरेशन त्रिशक्ति' नाम दिया है। इसके साथ ही मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में एक आतंकी का सुरक्षा बलों ने काम तमाम किया। माना जा रहा है कि यह पाकिस्तानी आतंकी था। मारे गए चारों आतंकियों से हथियार और गोला बारूद बरामद किया गया है। 

शनिवार को रामबन जिला मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर ठौर इलाके में लोगों ने कुछ हथियारबंद लोगों को देखा, जो आने-जाने वाले वाहनों को रुकने का इशारा कर रहे थे। शक के आधार पर लोगों ने पुलिस और सेना को इसकी सूचना दी। इस दौरान वहां से गुजर रही सेना की रोड ओपनिंग पार्टी (गश्ती दल) को भी इसकी जानकारी मिली।
विज्ञापन


उन्होंने वाहन को रोक आसपास के लोगों से इसकी जानकारी ली। तभी हथियारबंद लोगों ने उन पर ग्रेनेड से हमला कर दिया। इससे मौके पर अफरा-तफरी गच गई। इसका फायदा उठाते हुए आतंकी नीचे की ओर घने जंगल में भाग गए। जवानों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए उनका पीछा किया। 

इस बीच सैन्य कर्मियों पर हमले की खबर मिलने के बाद मौके पर अतिरिक्त सुरक्षा कर्मी पहुंचे। पूरे इलाके में सर्च आपरेशन चलाया गया। इसके बाद सुरक्षा बलों को बटोत कस्बे में आतंकियों के मौजूद होने और एक परिवार को बंधक बनाने की सूचना मिली। इसके बाद मौके पर बड़ी संख्या में जवानों की तैनाती कर दी गई। पूरे गांव को घेर लिया गया। आसपास के घरों में रहने वाली महिलाओं और बच्चों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।

जवानों की बड़ी संख्या में आवाजाही देखते हुए घर में छिपे आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई के दौरान घर के अंदर मौजूद एक आतंकी को मार गिराया गया। जबकि दो ने भागने के दौरान जान गंवाई। आतंकियों की फिलहाल शिनाख्त ओसामा, नवीद और हारून के रुप में हुई है। फिलहाल पुलिस की ओर से इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है।
 

राजस्थान का लाल शहीद

शहीद जवान की पहचान राजेंद्र सिंह (27) के तौर पर हुई है। वह राजस्थान के मोहनगढ़ जैसलमेर के रहने वाले थे। जवान के शहीद होने की खबर गांव में पहुंचते ही कोहराम मच गया। परिवार में पत्नी जमाना कंवर पति के शहीद होने की खबर सुनकर बेसुद हो गईं।  
विज्ञापन

इस लिए रखा गया ऑपरेशन त्रिशक्ति नाम 

सेना के प्रवक्ता ले. कर्नल देवेन्द्र आनंद ने बताया कि इस ऑपरेशन का नाम 'ऑपरेशन त्रिशक्ति' इस लिए रखा गया क्योंकि इसे डेल्टा फाॅर्स ने एक्सीक्यूट किया था। डेल्टा फाॅर्स का चिन्ह त्रिशूल है। ऐसे में इसे ऑपरेशन त्रिशक्ति कहा गया है।
 

गांदरबल में मुठभेड़ में ढेर हुआ एक आतंकी

मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले के तरनखल इलाके में हुई मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया। फिलहाल इसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। माना जा रहा है कि यह पाकिस्तानी आतंकी था। आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर सुबह सर्च आपरेशन चलाया गया। इस दौरान घेरा सख्त होता देख आतंकियों ने फायरिंग की।

जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी मारा गया। शुरुआत में यह सूचना आई थी कि तीन दहशतगर्द मारे गए हैं, लेकिन सेना की ओर से एक ही आतंकी के मारे जाने की पुष्टि की गई। सूत्रों का कहना है कि गुरेज-बांदीपोरा रुट से आतंकियों के नए ग्रुप ने घुसपैठ की है, जिसमें यह आतंकी भी शामिल रहा होगा। 
 

सभी जिले हाई अलर्ट पर, सुरक्षा एजेंसियों ने बढ़ाई सक्रियता

संवेदनशील इलाके रामबन में हुई इस घटना को देखते हुए प्रदेश भर में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। महत्वपूर्ण स्थानों के साथ अन्य जगहों पर अतिरिक्त सुरक्षा कर्मी तैनात कर दिए गए हैं। सभी प्रमुख स्थानों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। 
 

दो अलग-अलग ग्रुपों के होने का अंदेशा

सुरक्षाबलों और खुफिया एजेंसियों को अंदेशा है कि इलाके में आतंकियों के दो अलग-अलग ग्रुप मौजूद हो सकते हैं। इसमें इनमें से एक ठौर जबकि दूसरा बटोत इलाके में मौजूद हो सकता है। अधिकारियों का मानना है कि गश्ती दल पर हुए हमले के बाद ठोर में बड़ी तलाशी अभियान चलाया गया था। इस जंगल से आतंकी भागकर नौ किलोमीटर दूर बटोत नहीं पहुंच सकते। 
 

मुठभेड़ में तीन आतंकियों को मार गिराया गया है। बंधक बनाए गए परिवार को सुरक्षित निकालकर आपरेशन को अंजाम दिया गया। पूरे इलाके में सतर्कता बरती जा रही है। - मुकेश सिंह, आईजी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें