फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Operation Sindoor: पीर पंजाल के दक्षिण इलाकों से पाकिस्तान पर हुए नौ में से सात हमले, अलर्ट मोड पर सेना

Tue, 20 May 2025 04:37 AM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

एक सैन्य अधिकारी ने चेतावनी दी कि दुश्मन के किसी भी दुस्साहस का उसकी धरती पर जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर से भारतीय सैनिकों का मनोबल ऊंचा हुआ है। वे सीमा पर सतर्कता बनाए हुए हैं। 
विज्ञापन
ऑपरेशन सिंदूर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान पर किए गए नौ हमलों में से सात पीर पंजाल रेंज के दक्षिण इलाकों से किए गए थे। इससे सीमा पार आतंकी ढांचे को प्रभावी तरीके से नष्ट कर दिया गया। इस कार्रवाई से पाकिस्तानी सैनिकों का मनोबल टूटा। अब भी सीमा पर सतर्कता बरती जा रही है। सेना अलर्ट मोड पर है। हलचल होने पर जवाब दिया जाएगा।

विज्ञापन

एक सैन्य अधिकारी ने चेतावनी दी कि दुश्मन के किसी भी दुस्साहस का उसकी धरती पर जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर से भारतीय सैनिकों का मनोबल ऊंचा हुआ है। वे सीमा पर सतर्कता बनाए हुए हैं। अधिकारी ने कहा, पाकिस्तान के जवाबी हमलों में नागरिक और सैन्य क्षेत्रों को निशाना बनाया गया। इससे कोई खास नुकसान नहीं हुआ।

पाकिस्तान ने ड्रोन, मिसाइल और तोपखाने का उपयोग करके कई स्थानों को निशाना बनाया। भारत की वायु रक्षा प्रणालियों ने सावधानीपूर्वक जवाब दिया और सभी खतरों को बेअसर कर दिया।

सात मई की सुबह हुई थी पीओके पर कार्रवाई
ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में सात मई की सुबह पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में नौ आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया था। भारतीय कार्रवाई के बाद पाकिस्तान ने आठ, नौ और 10 मई को भारतीय सैन्य ठिकानों पर हमला करने की कोशिश की। चार दिनों के टकराव के बाद 10 मई को दोनों पक्षों के बीच सीजफायर हुआ।

डिवीजनल मुख्यालय, ब्रिगेड मुख्यालयों पर भी दुश्मन ने किया हमला
सैन्य अधिकारी के मुताबिक पाकिस्तान ने एक डिवीजनल मुख्यालय और दो ब्रिगेड मुख्यालयों पर भी हमला करने का प्रयास किया। पीर पंजाल के दक्षिण में हमारे सैनिकों ने उनके सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया, जिसमें लगभग 50 लोग मारे गए। हमने पाकिस्तान के नागरिक क्षेत्रों को निशाना नहीं बनाया।
विज्ञापन

पाकिस्तान के छेड़े गए छद्म युद्ध से जवाब देने को बाध्य हुई सेना
सैन्य अधिकारी का कहना है कि पाकिस्तान के छेड़े गए छद्म युद्ध ने भारत को उचित तरीके से जवाब देने के लिए मजबूर किया है। नियंत्रण रेखा पर जवान और मशीनें पूरी तरह से तैयार हैं। पीर पंजाल रेंज के दक्षिण में दुश्मन की हरकतों पर कड़ी निगरानी रख रहे हैं। हम चौबीसों घंटे हाई अलर्ट पर हैं और सीमा पर हर हरकत पर नजर रख रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें