पाकिस्तान की सीमा पार गोलाबारी में 12 लोगों की मौत और 57 घायल होने के बाद, जम्मू का जीएमसीअस्पताल किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।
पीटीआई के अनुसार पाकिस्तान द्वारा नियंत्रण रेखा (LoC) पर की गई भारी गोलाबारी में 12 लोगों की मौत और 57 के घायल होने के बाद, जम्मू शहर स्थित गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (GMC) अस्पताल ने किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। मृतकों में चार बच्चे भी शामिल हैं।
विज्ञापन
जीएमसी अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. वीरेंद्र त्रिसाल ने बुधवार को मीडिया को बताया हम किसी भी परिस्थिति का सामना करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। बिस्तर तैयार कर दिए गए हैं और मिनी आईसीयू के तहत वेंटिलेटर और मॉनिटर लगाए गए हैं। दवाएं और अन्य आवश्यक वस्तुएं भी उपलब्ध हैं। जीएमसी अस्पताल, जम्मू क्षेत्र में AIIMS विजयपुर के बाद सबसे बड़ा विशेषीकृत चिकित्सा संस्थान है, उन्होंने 200 से अधिक बिस्तरों को तैयार किया है। अस्पताल प्रशासन ने राजौरी, पुंछ, सांबा और कठुआ जैसे सीमावर्ती जिलों में भी चिकित्सा कर्मचारियों को अलर्ट कर दिया है।