फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपरेशन सिंदूर: अखनूर में भारतीय सेना का सटीक प्रहार, पाक हमले नाकाम; आकाशतीर और L-70 गन ने संभाली मोर्चा

Mon, 19 May 2025 06:49 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

भारतीय सेना ने अखनूर क्षेत्र में पाकिस्तान की गोलाबारी का सटीक जवाब देते हुए एल-70 एयर डिफेंस गन और स्वदेशी आकाशतीर प्रणाली का प्रदर्शन किया। यह अभियान दिखाता है कि भारतीय सेना हर परिस्थिति में देश की रक्षा के लिए पूरी तरह तैयार है।
विज्ञापन
सुरक्षाबल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत-पाक संघर्ष के दौरान एलओसी पर संघर्ष विराम उल्लंघन के बीच, भारतीय सेना ने अखनूर सेक्टर में साहस और सटीकता का बेहतरीन उदाहरण दिया। पाकिस्तान ने गोलाबारी की, जिसका भारतीय सेना की तोपखाना इकाइयों ने करारा जवाब दिया, जिससे दुश्मन की हर कोशिश असफल हुई।
विज्ञापन


इस दौरान, भारतीय सेना ने अपनी स्वदेशी तकनीक पर आधारित आकाशतीर प्रणाली और विकसित एल-70 एयर डिफेंस गन का सफल प्रदर्शन किया। भारतीय हवाई सुरक्षा प्रणाली ने दुश्मन के हवाई हमलों को आसानी से नाकाम कर दिया।



ऑपरेशन सिंदूर अभियान ने दिखाया कि भारतीय सेना हर मोर्चे पर पूरी तरह से तैयार है और किसी भी प्रकार के हमले या घुसपैठ का मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम है। इस प्रदर्शन ने पूरे देश में और स्थानीय नागरिकों में सेना के प्रति भरोसा और गर्व को मजबूत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय सेना का यह कदम तकनीकी रूप से शक्तिशाली है और देश की सीमा की रक्षा करने में पूरी तरह सक्षम और तैयार है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें