देर रात जम्मू और सीमावर्ती इलाकों में ड्रोन गतिविधियों और भारी गोलाबारी से हड़कंप मच गया, भारतीय सेना ने अखनूर और परगवाल में करारा जवाब दिया। लोगों ने ड्रोन और लाल गोले मोबाइल में कैद किए, सोशल मीडिया पर जय हिंद और नेशन फर्स्ट के संदेश गूंजने लगे।
जम्मू, अरनिया, आरएसपुरा, पुंछ, अखनूर, परगवाल। पाकिस्तान पर भारतीय सेना के हमले की सूचना से घाटी ही नहीं, बल्कि जम्मू संभाग के शहरी और सीमावर्ती इलाकों में लोग जाग गए। देर रात लोगों के घरों के टेलीविजन खुल गए और सोशल मीडिया के साथ ही एक दूसरे को लोगों ने जय हिंद के संदेश भेजना शुरू कर दिया।इस दौरान कुछ लोगों ने इमारतों की छतों पर चढ़कर मंडराते ड्रोन और लाल गोले जैसी चीज को भी मोबाइल फोन कैमरे में कैद किया। इस बीच हेलिकॉप्टर की आवाजें भी गूंजती रहीं।
विज्ञापन
सीमावर्ती इलाकों में पुंछ में तो ज्यादा महिला की मौत की खबर से हर तरफ हलचल बढ़ी। कई इलाकों में तो लोगों ने सुरक्षित स्थानों की ओर रुख किया। अखनूर सेक्टर के परगवाल और गढ़खाल में भारी गोलाबारी कर भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया। कश्मीर के तंगधार और उड़ी सेक्टर में भी भारी गोलाबारी शुरू हो गई। ऑपरेशन सिंदूर का संदेश देखते ही देखते लोगों के सोशल मीडिया पर नजर आने लगा। वहीं, नेशन फर्स्ट का संदेश देकर लोगों ने एक दूसरे को संयम बरतने की सलाह भी दी।