फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिमी सेना कमांडर का एलान: ऑपरेशन सिंदूर 2.0 होगा ज्यादा घातक, पहलगाम जैसी हरकत दोहराई तो अंजाम होंगे भयावह

Tue, 14 Oct 2025 04:50 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

पश्चिमी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कुमार कटियार ने कहा कि पाकिस्तान में भारत से सीधे युद्ध की क्षमता नहीं है, लेकिन वह पहलगाम जैसी आतंकी घटनाएं दोबारा अंजाम दे सकता है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगली बार भारतीय सेना की कार्रवाई 'ऑपरेशन सिंदूर 2.0' पहले से कहीं अधिक घातक और निर्णायक होगी।
विज्ञापन
सांबा जिले में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गश्त करते बीएसएफ के जवान। - फोटो : एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिमी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कुमार कटियार ने मंगलवार को कहा कि ऑपरेशन सिंदूर 2.0 पहले से अधिक घातक और शक्तिशाली होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि पाकिस्तान भारत से युद्ध लड़ने की स्थिति में नहीं है, लेकिन वह पहलगाम जैसी कायराना हरकतों की फिर कोशिश कर सकता है।

विज्ञापन


पत्रकारों से बात करते हुए लेफ्टिनेंट जनरल कटियार ने कहा, इस बार जो कार्रवाई होगी वह पहले से कहीं ज्यादा घातक होगी। इसमें कोई संदेह नहीं है। पाकिस्तान की हजार घावों से भारत को कमजोर करने की नीति अब भी जारी है, और भारतीय सेना इसके खिलाफ पूरी तरह तैयार है।

जनरल कटियार के अनुसार, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हमने पाकिस्तान के कई पोस्ट और एयरबेस तबाह कर दिए थे। लेकिन वह फिर से कोई साजिश कर सकता है। हमें सतर्क रहना होगा और हम पूरी तरह तैयार हैं।
विज्ञापन


पूर्व सैनिकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, पाकिस्तान फिर से पहले जैसी हरकत करने की कोशिश कर सकता है, लेकिन उसमें हमारे सामने खुलकर लड़ने की हिम्मत नहीं है। भारतीय सेना पूरी तरह सतर्क है और किसी भी हमले को नाकाम करने के लिए तैयार है। इसके लिए हमें खासकर पूर्व सैनिकों और जनता के सहयोग की जरूरत है।

उन्होंने दोहराया कि जब तक पाकिस्तान की सोच नहीं बदलती, तब तक इस तरह की हरकतें होती रहेंगी, लेकिन भारतीय सेना हर मोर्चे पर मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तत्पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें