फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपरेशन शेरूवाली: राजोरी में सुरक्षाबलों की आतंकियों के साथ मुठभेड़, 3 आतंकियों की सूचना,जवानों ने की घेराबंदी

Sun, 24 May 2026 07:00 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर

सार

जम्मू संभाग के राजोरी जिले में शनिवार को सुरक्षाबलों की आतंकियों से मुठभेड़ हुई। जवानों को भारी पड़ता देख आतंकी घने जंगल में भाग निकले। सुरक्षा बलों ने उनकी घेराबंदी कर रखी है। सेना से जुड़े सूत्रों ने बताया कि दो-तीन आतंकी हैं। 
 
विज्ञापन
सुरक्षाबल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू संभाग के राजोरी जिले में शनिवार को सुरक्षाबलों की आतंकियों से मुठभेड़ हुई। जवानों को भारी पड़ता देख आतंकी घने जंगल में भाग निकले। सुरक्षा बलों ने उनकी घेराबंदी कर रखी है। सेना से जुड़े सूत्रों ने बताया कि दो-तीन आतंकी हैं। 

विज्ञापन

सेना की व्हाइट नाइट कोर के अनुसार, गंभीर मुगला इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर सुबह करीब 11:30 बजे सेना, पुलिस व सीआरपीएफ ने संयुक्त अभियान शुरू किया, जिसे ऑपरेशन शेरूवाली नाम दिया गया।

जंगल में व्यापक तलाशी जारी है। मौके पर अतिरिक्त बल तैनात है। जंगल में घिरे सभी आतंकी विदेशी हैं, अब ये जान बचाने के लिए पाकिस्तान भागने की फिराक में हैं। सीमापार संपर्क के लिए ये  सैटेलाइट फोन इस्तेमाल कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें