फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मूः जीएमसी सहित इन अस्पतालों में 12 मई से शुरू होगी ओपीडी, अब फोन पर मिलेगा अपॉएंटमेंट

Sun, 10 May 2020 02:37 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज जम्मू समेत शहर के एसोसिएटेड अस्पतालों में 12 मई से ओपीडी सेवाएं शुरू होने जा रही हैं। डॉक्टरी जांच के लिए फोन पर अपॉइंटमेंट लेना होगा। अस्पतालों के 19 विभागों में मरीज का नाम दर्ज कराने के लिए फोन नंबर और शेड्यूल जारी किया गया है।

विज्ञापन


हालांकि यह आंशिक राहत होगी क्योंकि एक दिन में अधिकतम 20 मरीज ही देखे जाएंगे। इन अस्पतालों में विभागों में ओपीडी का सामान्य औसत 200-250 रहता है। सर्जरी और अस्पताल में मरीज को दाखिल करने की व्यवस्था पर फिलहाल फैसला नहीं किया गया है।

जीएमसी प्रशासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार डॉक्टर की अपॉइंटमेंट सभी कार्य दिवस में सुबह 10 से शाम चार बजे तक बुक कराई जा सकेगी। सोमवार की अपॉइंटमेंट के लिए शनिवार को नाम दर्ज कराना होगा। ओपीडी का समय सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक रहेगा। साइकाइट्री विभाग की ओपीडी मेडिसिन विभाग में चलेगी।
विज्ञापन


साइकाइट्री अस्पताल को कोविड बनाया गया है। छाती रोग की ओपीडी को वर्तमान व्यवस्था के तहत की चलाया जाएगा। अपॉइंटमेंट मिलने के बाद मरीज को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक रजिस्ट्रेशन काउंटर के पास पहचान पत्र के साथ आना होगा। एक मरीज के साथ एक ही तीमारदार को आने दिया जाएगा। सामाजिक दूरी रखते हुए सभी के लिए मास्क पहनना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन


जम्मू के एसोसिएटेड अस्पताल
जीएमसी, एसएमजीएस, चेस्ट डिजीज, साइकाइटरी, सुपर स्पेशलिटी

कोविड बनाए गए अस्पताल
चेस्ट डिजीज, साइकाइट्री और जीएमसी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें