जम्मू। जम्मू यूनिवर्सिटी में पहले सेमेस्टर को छोड़कर बाकी सभी सेमेस्टर के छात्रों के लिए 17 अगस्त से ऑनलाइन कक्षाएं शुरू की जा रही हैं। विभाग के अध्यक्षों को कक्षाएं आयोजित करने के लिए टाइम टेबल तैयार करने के निर्देश जारी किए गए हैं, जिसके आधार पर शिक्षकों द्वारा छात्रों को पढ़ाई करवाई जाएगी। जम्मू यूनिवर्सिटी की तरफ से छात्रों के लिए सभी सुविधाएं ऑनलाइन करने की तैयारी की जा रही है। इसमें दाखिला प्रक्रिया से लेकर कक्षाएं तक सब कुछ ऑनलाइन किया गया है। कोविड-19 के चलते इस साल यूनिवर्सिटी बंद है और विद्यार्थियों की सहुलियत के लिए यूनिवर्सिटी द्वारा ये कदम उठाए जा रहे हैं।