स्कूल निदेशालय जम्मू ने 9 और 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए एक बार फिर से रेडियो कक्षाएं शुरू की हैं। यह ऑनलाइन कक्षाएं उन विद्यार्थियों के लिए शुरू की गई हैं जिनके पास स्मार्ट फोन या ऑनलाइन पढ़ाई का अन्य कोई साधन नहीं है। पाठ्यक्रम की सूची भी तैयार की गई है।
यह भी पढ़ेंः पर्यटकों के लिए कल से खुलेंगे जम्मू-कश्मीर के द्वार, बेहद खूबसूरत हैं घाटी के ये स्थान
इन कक्षाओं का लाइव प्रसारण रेडियो पर सुबह 10.20 से दोपहर 12.20 बजे तक किया जा रहा है। ये कक्षाएं 18 जुलाई तक चलेंगी। 15 जुलाई को नौवीं के विद्यार्थियों के लिए हिंदी की कक्षाएं लगेंगी। इसमें ‘प्रेमचंद के फटे जूते’ और ‘मेघ आए‘ पढ़ाया जाएगा। 10वीं कक्षा के अंग्रेजी में आर्टिकल और भोली करवाया जाएगा।
वहीं 16 जुलाई को नौवीं कक्षा के अंग्रेजी पाठ्यक्रम में से ‘द टेम्पेस्ट-1’ और ‘आई कांट रिमैंबर माई मदर’ और 10वीं के हिंदी पाठ्यक्रम में से ‘साखी’ और ‘जम्मू-कश्मीर में हिंदी’ पढ़ाया जाएगा। 17 जुलाई को नौवीं की अंग्रेजी का ‘द एडवेंचर ऑफ टोटो-1’ व ‘द एडवेंचर ऑफ टोटो-2’ और 10वीं की हिंदी में ‘सपनों के से दिन‘ और ‘हमारा प्यारा भारत वर्ष’ पढ़ाया जाएगा। 18 जुलाई को नौवीं की अंग्रेजी का ‘द टेम्पेस्ट-2 और ‘रोड नॉट टेकन’ और 10वीं कक्षा की हिंदी में ‘नारी श्रृंगार’पढ़ाया जाएगा।