पौनी। ब्लॉक के आलिया क्षेत्र में वीरवार देर शाम को अपनी राइफल से गोलियां चलाने के आरोप में पुलिस ने एक विलेज डिफेंस गार्ड (वीडीजी) को गिरफ्तार कर लिया। इसकी पहचान मोहन लाल के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वीरवार रात को उसने हवा में लगभग नौ गोलियां चलाईं। इससे गांव में दहशत फैल गई। एसएचओ ललित शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच जांच शुरू की। इसके बाद उसे काबू किया गया। संवाद