फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: क्रिटिकल केयर ब्लॉक का निर्माण जारी, जिले को मिलेगी सुविधा

विज्ञापन
 जिला अस्पताल के पास बनाया जा रहा सीसीबी ब्लॉक।
विज्ञापन
-ब्लाक बनने के बाद गंभीर हालत में अस्पताल लाए जाने वाले मरीजों को रेफर नहीं करना पड़ेगा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। जिला अस्पताल में क्रिटिकल केयर ब्लॉक (सीसीबी) बनाने का काम तेजी से जारी है। ब्लॉक बन कर तैयार होने के बाद गंभीर हालत में अस्पताल लाए जाने वाले मरीजों को उपचार की सुविधा मिल पाएगी।
विज्ञापन

केंद्रीय एजेंसी की तरफ से बनाई जा रही इमारत का काम जोरों से जारी है। बताया जाता है कि क्रिटिकल केयर ब्लॉक में पचास बेड की सुविधा होगी जिसका लाभ मरीज उठा पाएंगे। जिला अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ.गोपाल दत्त बताते हैं कि क्रिटिकल केयर ब्लॉक बनने के बाद जिले के लोगों को काफी फायदा होगा। पचास बेड की क्षमता वाले सीसीबी में इमरजेंसी केसों को शिफ्ट करने के बाद मरीजों को एडवांस केयर मिलेगी। इमारत को बनाए जाने का काम नवंबर 2026 तक पूरा किया जाना है। इसके बाद लोग इसका लाभ उठा पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें