जम्मू संभाग के जिला पुंछ में सुरनकोट इलाके में शनिवार की शाम आतंकियों ने घात लगाकर वायु सेना के वाहन पर हमला कर अंधाधुंध गोलियां बरसाईं। इसमें पांच जवान घायल हो गए, जिनमें से एक जवान बलिदान हो गए। हमले की सूचना मिलते ही सुरक्षाबल मौके पर पहुंचे। इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।