फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में पुलिसकर्मी की मौत,सिर में लगी थी गंभीर चोट

Sat, 02 Sep 2017 10:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
बाइक फिसलने से पुलिसकर्मी की मौत - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
अखनूर-ज्यौड़ियां मार्ग पर शनिवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे बाइक दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक पुलिसकर्मी की मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच के साथ ही शव परिवार वालों को सौंप दिया है।जानकारी के अनुसार शनिवार को दोपहर बाद जम्मू से मोटर साइकिल पर गणेश राज वर्मा पुत्र स्व. मेजर राम निवासी गांव चक्क मलाल घर जा रहा था। जहां वह हादसे का शिकार हो गया।
विज्ञापन


गणेश कुमार पीसीआर की फ्लाइंग वैन स्क्वाड के साथ गरोटा पुलिस स्टेशन में तैनात था। ड्यूटी खत्म कर घर जाते समय अखनूर-ज्यौड़ियां मार्ग पर गांव चक्कमोड़ के पास उसकी बाइक फिसल कर सड़क के किनारे नाले में गिर गई। इस हादसे में उसके सिर में गंभीर चोट आई। उसके कान से भी खून निकल रहा था।

आसपास के ग्रामीण उसे तुरंत सीएससी ज्यौड़ियां ले गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यहां से हवलदार का शव अखनूर उपजिला अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डीएसपी मुनीश आनंद, थाना प्रभारी पुष्पेंदर सिंह आदि मौजूद थे। डीएसपी मुनीश आनंद ने बताया कि बाइक फिसलने से हवलदार गणेश कुमार की मौत हुई। परिवार वालों को सूचित किया किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें