फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: गेहूं की फसल में लगी आग की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

Wed, 08 May 2024 04:36 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव रख जंग में खेतों में पंपों के सेटों की सफाई करने आया था विक्रम
विज्ञापन

आग की चपेट में आने से नहीं मिला बाहर निकलने का मौका
संवाद न्यूज एजेंसी
रामगढ़। रामगढ़ क्षेत्र के गांव रख जंग में मंगलवार शाम 4 बजे कटी हुई गेहूं की फसल में लगी आग की चपेट में आने से व्यक्ति की जलकर मौत हो गई। तेज आग की लपटों ने व्यक्ति को खेतों से भागने का मौका तक नहीं दिया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

व्यक्ति की पहचान किसान विक्रम सिंह (60) निवासी रख जंग मौजूदा समये में विजयपुर में रह रहा था। विजयपुर से अपने गांव रख जंग में खेतों में पंपों के सेटों की साफ सफाई करने आया था ताकि आग से पंप सेट को कोई नुकसान न पहुंचे। मगर भगवान को कुछ और ही मंजूर था। विक्रम सिंह जैसे ही अपने खेत में पहुंचा तो हवा और आग तेज होने लगी, जिससे विक्रम सिंह को खेतों से बाहर निकलने का मौका नहीं मिला और उसे आग ने चपेट में ले लिया। व्यक्ति खेतों में ही गिर गया और स्थानीय लोगों ने उसे देखा और शोर मचाया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ी ने आग पर काबू पाया और विक्रम सिंह को रामगढ़ के सीएचसी अस्पताल में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने विक्रम सिंह को मृत घोषित कर दिया। रामगढ़ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें