भाजपा मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद भाजपा नेता। स्त्रोत पार्टी
अमर उजाला ब्यूरो,जम्मू। एक राष्ट्र एक चुनाव देश को विकास की नई राह पर ले जाएगा। यह बात प्रदेश भाजपा महासचिव संगठन अशोक कौल ने पार्टी मुख्यालय में में आयोजित एक राष्ट्र एक चुनाव कार्यक्रम में कही।
उन्होंने कहा कि इस पहल से देश विकास की ओर जाएगा। इसका हम सभी को स्वागत करना चाहिए। महासचिव संगठन ने कहा कि इससे चुनाव में सुधार के साथ ही खर्च में कमी आएगी और राजनीतिक स्थिरता बढ़ेगी। कार्यक्रम में पूर्व मेयर राजिंदर शर्मा, पूर्व डिप्टी मेयर बलदेव सिंह बिलावरिया, जम्मू और कश्मीर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष एस. रणजोध सिंह नलवा, जिला अध्यक्ष नंद किशोर शर्मा और नरेश सिंह जसरोटिया मौजूद थे।