फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर हिंसा में एक और मौत, 40 से ज्यादा घायल

Thu, 15 Sep 2016 10:16 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
घाटी में हिंसा - फोटो : PTI
विज्ञापन
घाटी में ताजा हिंसक झड़पों में 40 से अधिक लोग घायल हो गए। सोपोर में प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षा बलों पर पथराव किया। बडगाम, शोपियां और कुलगाम में भी सुरक्षा बलों के साथ झड़पें हुईं।
विज्ञापन


सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई में आंसू गैस के गोले दागे। घायलों में सुरक्षा बलों के जवान भी शामिल हैं, जिन्हें पथराव के दौरान चोटें आई हैं। 

कश्मीर हिंसा में घायल हुए युवक के स्किम्स सौरा अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ने से हिंसा में मरने वालों की संख्या 79 हो गई। युवक रसिक अहमद निवासी अखरान नौपोरा कुलगाम पांच सितंबर को हिंसक झड़प के दौरान जख्मी हो गया था।
Trending Videos
विज्ञापन

अलगाववादियों ने बंद 22 तक के लिए बढ़ाया

kashmir - फोटो : PTI
पुलिस सूत्रों ने बताया कि सोपोर में युवक की मौत के खिलाफ रोष जताने के लिए सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षा बलों पर अचानक पथराव शुरू कर दिया। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए। घंटों चली हिंसक झड़प में दो दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है।

इसी तरह से बडगाम, शोपियां और कुलगाम में भी उपद्रव हुआ। ग्रामीण इलाकों से एकत्रित लोग सड़कों पर उतर आए। सुरक्षा बलों द्वारा आगे बढ़ने से रोके जाने पर भीड़ ने पथराव कर दिया। घाटी में हिंसा के बीच अलगाववादियों ने बंद को 22 सितंबर तक बढ़ा दिया है।

उधर दक्षिणी कश्मीर में सुरक्षा बलों ने उपद्रवियों पर दबिश बढ़ा दी है। हाईवे से सटे संपर्क मार्गों पर गश्त बढ़ाई गई है। संवेदनशील इलाकों में पाबंदियां भी लगाई गई हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें