फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः प्रदेश के नागरिकों के लिए एक और स्वास्थ्य योजना, प्रधानमंत्री 26 को करेंगे उद्घाटन

Sun, 20 Dec 2020 02:29 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
विज्ञापन
स्वास्थ्य बीमा - फोटो : pixabay
विज्ञापन

नए साल से पहले जम्मू-कश्मीर के लाखों नागरिकों को स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 दिसंबर को दोपहर 12 बजे ई-उद्घाटन से जम्मू कश्मीर में सोशल एंडेवर फॉर हेल्थ एंड टेलीमेडिसिन (सेहत) योजना शुरू करेंगे। योजना के लिए प्रदेश में 15 लाख नए लाभार्थियों को पंजीकृत किया जा चुका है, जिन्हें योजना के शुरू होने के साथ ही गोल्डन कार्ड जारी हो जाएंगे। 

विज्ञापन


योजना की शुरूआत को लेकर शनिवार को स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा विभाग के वित्तीय आयुक्त अटल डुल्लू ने सचिवालय में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा ई-उद्घाटन के बाद उसी दिन से लाभार्थियों को लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। 

प्रत्येक लाभार्थी को पांच लाख का बीमा
योजना के तहत प्रत्येक लाभार्थी परिवार को पांच लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा है। व्यापक स्तर पर शुरू हो रही इस योजना से प्रदेश के नागरिकों को चिकित्सा क्षेत्र में भारी राहत मिलेगी। अस्पतालों में यह कैशलेस चिकित्सा बीमा सुविधा होगी। इसमें सेवानिवृत्त कर्मियों को भी कवर किया जाएगा। इससे पहले आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत करीब 13 लाख लोगों को स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ मिल रहा था। नए सिरे से प्रत्येक नागरिक को बीमा कवर देने का लक्ष्य रखा गया है। 
विज्ञापन


भर्ती होने से पहले और बाद में मिलेगा लाभ
नई सेहत स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत लाभार्थी को अस्पताल में भर्ती होने के तीन दिन पहले और छुट्टी के बाद 15 दिन की भी दवाओं और अन्य जांच संबंधी लाभ मिलेगा। इसमें कोविड मामलों के मरीजों को भी पंजीकृत किया जाएगा। संबंधित अधिकारियों और सीएमओ को सीएसटी आपरेटर के माध्यम से पंजीकरण प्रक्रिया को सुनिश्चित बनाने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें