फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: एक डॉक्टर के सहारे पीएचसी भांबला,मरीज दर-बदर

विज्ञापन
पूर्व सरपंच अनिल शर्मा।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पौनी। ब्लॉक के भांबला प्राइमरी हेल्थ सेंटर (पीएचसी) मात्र एक आयुर्वेदिक डॉक्टर के भरोसे चल रहा है। पीएचसी में आए दिन इलाज के लिए आने वाले मरीजों को दर-बदर होना पड़ता है। दो साल पहले एक एमबीबीएस डॉक्टर को भांबला पीएचसी से किसी दूसरे स्थान पर स्थानांतरण कर दिया गया था।
इसके बाद किसी भी डॉक्टर की नियुक्ति यहां पर नहीं हुई है। पास ही में जम्मू-पुंछ नेशनल हाईवे है जहां दिन-रात कई वाहन गुजरते रहते हैं। अक्सर कोई न कोई दुर्घटना होती रहती है घायलों को यहीं पर लाया जाता है लेकिन उन्हें भी रेफर कर दिया जाता है।
विज्ञापन

कम से कम दो डॉक्टर दिए जाएं ब्लॉक दिवस हो या फिर पब्लिक दरबार या प्रशासनिक बैठक, हर बार हमारी यही प्राथमिकता और मांग रहती है कि भांबला प्राइमरी हेल्थ सेंटर में कम से कम दो डॉक्टर दिए जाएं ताकि मरीजों को इलाज के लिए दर-बदर न होना पड़े। अगर कोई बड़ा हादसा हो जाता है या कोई एक्सीडेंट हो जाता है तो समय रहते मरीज को बचाया जा सके।
अनिल शर्मा,पूर्व सरपंच भांबला

नए डॉक्टर क्यों नहीं आ रहे


अगर कोई हादसा हो जाता है तो इलाज के लिए घायलों को सुंदरबनी या फिर पौनी ले जाना पड़ता है। मैं पूछना चाहता हूं कि नए डॉक्टर क्यों नहीं आ रहे। यहां पर मात्र एक आयुर्वेदिक डॉक्टर है अगर वह भी छुट्टी पर चले जाते हैं तो फिर मरीजों को यहां लाने की क्या जरूरत है। हम मांग करते हैं कि जल्द से जल्द दो डॉक्टरों की नियुक्ति की जाए ताकि लोगों को सही समय पर इलाज मिल सके।
विज्ञापन

-रशपाल शर्मा भांबला,स्थानीय निवासी।
कोट....
दो साल पहले एमबीबीएस डॉक्टर का कहीं और स्थानांतरण कर दिया गया। उच्च अधिकारियों को इस बारे में अवगत करवाया गया है उम्मीद है जल्द ही डॉक्टर की नियुक्ति हो जाएगी।
-डॉ रजनीश,ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर पौनी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें