फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभाग की लापरवाही से कर्मी को गंवानी पड़ी जान

Fri, 15 Aug 2014 01:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली विभाग की परेड डिवीजन में कार्यरत एक नीड बेस कर्मी की वीरवार को विवेकानंद चौक पर सर्विस लाइन में आई खराबी को ठीक करते वक्त करंट लगने से मौत हो गई। मृतक चार महीने से बिजली विभाग में नीड बेस कर्मी के तौर पर काम कर रहा था।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार वीरवार को विवेकानंद चौक पर सर्विस लाइन में आई खराबी को दूर करने के लिए बिजली विभाग की टीम के साथ नीड बेस कर्मी भारत भूषण भी मौके पर पहुंचा था। वह मरम्मत कार्य में जुटा हुआ था कि करंट लगने से नीचे गिर गया। उसे तत्काल गवर्नमेंट मेडिकल कालेज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक के परिवार वालों ने अस्पताल परिसर में प्रदर्शन कर मामले की जांच करवाने की मांग की। परिवार वालों ने कहा कि जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए, जिन्होंने नियमों को ताक पर रखकर नीड बेस कर्मी को सर्विस लाइन की मरम्मत के काम में लगा दिया। मृतक के भाई रछपाल चंद्र का कहना है कि नीड बेस कर्मी को केवल सहायक के तौर पर साथ रखा जाता है। उसे कोई सर्विस लाइन पर काम करने का कोई प्रशिक्षण नहीं होता।
विज्ञापन


उन्होंने भारत भूषण को लाइन पर काम करने के लिए भेजने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई के साथ ही परिवार को मुआवजा देने की मांग की है। भारत भूषण के परिवार में पत्नी के अलावा तीसरी कक्षा में पढ़ रही एक बेटी और नर्सरी में पढ़ रहा एक बेटा है। बेटे की मौत की खबर सुनने के बाद कर्मी की मां शारदा देवी का बुरा हाल था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें