जम्मू। बाड़ी ब्राह्मणा के पास एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में रखा गया है। उसके पास से कुछ ऐसा नहीं मिला। जिससे उसकी पहचान की जा सके। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार रात को एक अज्ञात वाहन युवक को टक्कर मार गया। मृतक मानसिक रोगी बताया जा रहा है। जो क्षेत्र में ही घूमता रहता था। पुलिस ने इसे लेकर केस दर्ज कर लिया है।