फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच ने धोखाधड़ी के मामले में चालान पेश किया

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच ने एक और के खिलाफ चालान पेश किया है। यह मामला ई कामर्स प्राइवेट लिमिटेड का है। जिसने राजोरी में कार्यालय खोला हुआ था। लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी की गई। तीन हफ्तों में पैसे दुगने करने के नाम पर ठगी की गई थी। क्राइम ब्रांच ने राजोरी सीजेएम के पास 161 पन्नों की चार्जशीट तैयार की है। बुधवार को मोहम्मद तायुब के खिलाफ भी चालान पेश हुआ। यह भी मुख्य आरोपियों में शामिल है। राजोरी के रहने वाले ही विशाल शर्मा ने पुलिस को शिकायत दी थी। बताया कि उससे साढ़े 6 लाख रुपये ठगे गए हैं। ऐसे ही कई और लोग हैं। जिनको ठगा गया है। तायुब के साथ उसका साथी जावेद अहमद भी था। क्राइम ब्रांच इस मामले में तीन बैंक अकाउंट भी जब्त कर चुका है। यह अकाउंट इन लोगों के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें