रियासी। नगर के व्यापारिक प्रतिष्ठान एक दिन बंद और दूसरे दिन खलेंगे। जिला प्रशासन की तरफ से वीरवार को निर्देश जारी कर दिए हैं, जिसके अनुसार ही शुक्रवार को नगर की सभी दुकानें खुलेंगी। वहीं, शनिवार को दोबारा बंद होगी।
आदेश के तहत फल-सब्जी विक्रेताओं के साथ ही हलवाई, मीट विक्रेताओं को राहत दी है, ताकि आम लोगों को जरूरी सामान उपलब्ध हो सके। वीरवार को प्रशासन के निर्देश पर म्यूनिसिपल कमेटी के अधीन आने वाले सभी दुकानें बंद रहीं। सुबह हलवाइओं ने दुकानें खोलीं, जिसके बाद लोगों ने दूध दही व अन्य सामान की खरीदारी की। वीरवार को म्यूनिसिपल कमेटी के चेयरमैन सुदेश कुमार पुरी, उपाध्यक्ष योगराज रैना, पार्षद रिंपी दूबे, जहांआरा खान, धीरज गुप्ता, वरुण शर्मा ने डीसी अजय कुमार शर्मा से मुलाकात की। इस दौरान उन्हें स्थिति से अवगत करवाया गया। डीसी ने कहा कि लोगों को परेशानी नहीं आने दी जाएगी। व्यापार मंडल के साथ बात कर ही आगे के निर्देश जारी होंगे। म्यूनिसिपल कमेटी क्षेत्र को छोड़ कर आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की सभी दुकानें खुुली रहीं।