जम्मू। नगरोटा में पुलिस ने पशु तस्करी का प्रयास विफल किया है। एक वाहन को जब्त करते हुए तस्कर के चंगुल से 11 मवेशियों को छुड़ाया गया।
रामबन जिले के बनिहाल निवासी शब्बीर हुसैन को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार पुलिस ने बन टोल प्लाजा के पास जेके02डीजी 5628 नंबर के वाहन को पूछताछ के लिए रोका। जैसे ही इसकी तलाशी ली गई तो अंदर देखा कि क्रूरता से पशुओं को बांधकर रखा गयाथा। पुलिस ने जब वाहन के चालक से पशुओं को ले जाने की अनुमति दिखाने को कहा तो वह नहीं दिखा सका। ब्यूरो