जम्मू। नवाबाद क्षेत्र से एक वाहन चालक को अफीम के साथ गिरफ्तार किया गया। पंजाब के होशियारपुर के रहने वाले भगवान सिंह को पुलिस ने 50 ग्राम अफीम के साथ पकड़ा।
ज्यूल के पास पीबी07एडी 9091 वाहन को जांच के लिए रोका गया। जब चालक की तलाशी ली गई तो अफीम मिली। केस दर्ज कर पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो