रियासी। जिले में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन भी ब्लॉक रियासी और कटड़ा से कोई संक्रमित मामला सामने नहीं आया है। हालांकि जिले में एक ट्रैवलर्स सहित पांच लोग संक्रमित पाए गए हैं। मौजूदा समय में 104 मामले शेष हैं। शुक्रवार को माहौर से एक, पौनी से तीन संक्रमित मामले मिले। इसके साथ ही 11 लोग महामारी को मात देने में कामयाब रहे हैं। जिला प्रशासन ने लोगों को कोविड एसओपी का पालन करने व भीड़ में नहीं जाने की अपील की है।