रियासी। माहौर पुलिस ने 660 ग्राम चरस सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान मोहम्मद फारूक निवासी जमसलान के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने सोली गली शजरू में नाका लगाया था। इस दौरान वहां से गुजरने वाले वाहनों के साथ ही लोगों की भी जांच की जा रही थी। मौके पर मोहम्मद फारूक निवासी जमसलान की तलाशी ली गई, जिससे 660 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।