फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र पर भक्तों को रेलवे का तोहफा, कटड़ा के लिए चलेंगी दो ट्रेनें

Wed, 07 Oct 2020 08:51 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
वैष्णो देवी
विज्ञापन

शारदीय नवरात्र पर रेलवे ने श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा तक वंदेभारत समेत दो ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है। देशव्यापी लॉकडाउन की पाबंदियां हटने के बाद रेल वे नई दिल्ली-कटड़ा रूट पर रेल सेवा बहाल करेगा। फिलहाल ट्रेनों की समय सारिणी जारी नहीं की गई है। 

विज्ञापन


रेलवे इन ट्रेनों को विशेष ट्रेन के तौर पर शुरू करेगा। नई दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा के लिए वंदे भारत गाड़  ी संख्या 22439-22440 मंगलवार को छोड़ पूरे सप्ताह चलेगी। वहीं 22461-22462 नई दिल्ली-कटड़ा एसी एक्सप्रेस का परिचालन साप्ताहिक स्तर पर होगा। ट्रेनों के चलने से नवरात्र में माता वैष्णों देवी के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी। वर्तमान में प्रदेश से जम्मू-नई दिल्ली राजधानी ट्रेन का ही परिचालन हो रहा है। पंजाब में किसान अांदोलन के कारण रेलवे ने अभी इन ट्रेनों की समय-सारणी जारी नहीं की है। हालांकि रेलवे नवरात्र से पहले इन ट्रेनों की समय- सारणी जारी कर सकता है।  

आठ महीने बाद चलेगी वंदे भारत
मार्च के बाद पहली बार वंदे भारत ट्रेन का परिचालन बहाल होगा। वंदे भारत ट्रेन कटड़ा-नई दिल्ली के बीच मंगलवार को छोड़ हर दिन चलेगी। सेमी हाई स्पीड ट्रेन कटड़ा-नई दिल्ली का सफर आठ घंटे तय करती है। 
विज्ञापन


राजधानी आज भी रद्द
जम्मू-नई दिल्ली राजधानी विशेष ट्रेन आज भी रद्द रहेगी। पंजाब में किसान आंदोलन के कारण ट्रेन 26 सितंबर से रद्द चल रही है। इससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें