फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा हिंसा पर बोले उमर 'पैलेट गन क्या सिर्फ कश्मीरियों के लिए है'

Fri, 25 Aug 2017 08:04 PM IST
श्रेयांश त्रिपाठी,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला - फोटो : File Photo
विज्ञापन
बलात्कार मामले में डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह पर आए विशेष सीबीआई अदालत के फैसले के बाद हिंसा के दौरान हुई कई मौतों के लिए प्रधानमंत्री को कड़ा फैसला लेते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर बर्खास्त करना चाहिए, क्योंकि मुख्यमंत्री ने दावा किया था कि यहां हालात को काबू करने के लिए पूरे इंतजाम हैं। अगर इंतजाम थे तो इतनी मौतें कैसे हो गईं। उन्होंने अपने ट्वीट से सुरक्षा बल की कार्रवाई पर भी सवाल उठाए।
विज्ञापन


मिर्ची बम? काली मिर्च ग्रेनेड? पेलेट गन सिर्फ प्रदर्शन करने वाले कश्मीरियों के लिए रखे हैं? उमर ने ट्विटर पर लिखा कि डेरा के समर्थकों ने अदालत के फैसले के बाद हिंसा का सहारा लिया। हरियाणा में डेरा के अनुयायियों की हिंसा में कई लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए।

उमर ने प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति के बारे में एक वरिष्ठ सुरक्षा बल के अधिकारी के बयान पर भी आश्चर्य व्यक्त किया कि  सब नियंत्रण में हैं। नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष ने कहा कि क्या हिंसा के सभी दिखने वाले दृश्यों के समाचार नकली हैं। क्या ओबी वैन स्वयं को क्षति पहुंचा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें