राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने राज्यपाल एनएन वोहरा द्वारा भाजपा और पीडीपी को सरकार गठन के लिए अपनी पार्टियों का रुख स्पष्ट करने के फैसले को सही ठहराया है।
उन्होंने कहा कि यह दोनों राजनीतिक दल राज्य को एक खेल का मैदान नहीं बना सकते और उन्हें सरकार बनाने के लिए कोई न कोई फैसला जल्द लेना चाहिए।
उमर ट्वीट कर लिखा है ‘गुड, राज्य के साथ यह दो दल एक खेल के मैदान की तरह व्यवहार नहीं कर सकते’। वहीं नेशनल कांफ्रेंस के प्रवक्ता जुनैद अजीम मट्टू ने सरकार गठन पर पीडीपी के मौजूदा रुख को एक राजनीतिक नाटक ठहराया है।